Home » Uncategorized » सोलन की बेटी पेमा ठाकुर ने कूडो वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड मेडल…

सोलन की बेटी पेमा ठाकुर ने कूडो वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड मेडल…

लाइव हिमाचल/सोलन: कूडो वर्ल्ड कप में सोलन की बेटी पेमा ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। वरना बुल्गारिया में आयोजित कूडो वल्र्ड कप में पेमा ठाकुर ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पेमा ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्व के शीर्ष खिलाडिय़ों को पराजित किया और गोल्ड मेडल जीतकर देश का मान व गौरव बढ़ाया। उनकी यह सफलता नारी शक्ति, अनुशासन, संकल्प और कठोर परिश्रम का प्रतीक है।आत्मविश्वास और गरिमा के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए उन्होंने भारतीय मार्शल आर्ट की श्रेष्ठता को विश्व मंच पर सिद्ध किया।
गोल्ड मेडल जीतकर वापिस लौटी पेमा ठाकुर ने कर्नल संजय शांडिल से भेंट की। कर्नल संजय शांडिल ने पेमा को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि पेमा ने देश और प्रदेश का सिर ऊंचा किया है। ऐसी प्रतिभाओं में देश का भविष्य है। वहीं पेमा ठाकुर ने कहा कि वह आने वाले समय में अन्य युवतियों को स्वरक्षा एवं आत्मबल के लिए प्रेरित करना चाहती हैं। उनका उद्देश्य न केवल खेल में उत्कृष्टता पाना है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाकर नारी सशक्तिकरण को एक नई दिशा देना है। उनकी यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि छोटे शहरों की बेटियां भी विश्व स्तर पर सफलता के शिखर तक पहुंच सकती है, यदि उन्हें सही मार्गदर्शन और प्रेरणा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *