Home » Uncategorized » Himachal Cement Rate: फिर महंगा हुआ सीमेंट, अब इतने रुपये में मिलेगा बैग

Himachal Cement Rate: फिर महंगा हुआ सीमेंट, अब इतने रुपये में मिलेगा बैग

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश में सीमेंट की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बरसात के मौसम में एसीसी गोल्ड सीमेंट के दाम 10 रुपये बढ़ गए हैं, जबकि सामान्य सीमेंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अब तक 490 रुपये में मिलने वाला एसीसी गोल्ड सीमेंट का एक बैग अब 500 रुपये में मिल रहा है। सामान्य सीमेंट का बैग 440 रुपये में मिल रहा है। जानकारी के अनुसार बरसात के मौसम में लोग एसीसी गोल्ड सीमेंट का अधिक इस्तेमाल करते हैं। इस सीमेंट का इस्तेमाल छत डालने से लेकर प्लास्टर तक के लिए किया जाता है। वहीं, दूसरी ओर जिले में 8 एमएम सरिया 6,200 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से उपलब्ध है। 12 एमएम सरिया 5,850 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रहा है। 16 एमएम 5,970, 10 एमएम 6,090 और 8 एमएम सीमेंट 6,200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *