Home » ताजा खबरें » कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने के हैं इतने लाभ, जानकर आज ही खरीद लाएंगे आप

कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने के हैं इतने लाभ, जानकर आज ही खरीद लाएंगे आप

Oplus_131072

कामधेनु को हिंदू पौराणिक शास्त्रों में सुरभि, नंदिनी आदि नामों से भी पुकारा जाता है। कामधेनु वह दिव्य गाय हैं जो मनुष्य की समस्त इच्छाओं को पूरा कर सकती हैं। माना जाता है कि कामधेनु का प्राकट्य भी समुद्र मंथन से हुआ था। इसके बाद ऋषि-मुनियों के साथ कामधेनु का वास हुआ। शास्त्रों के अनुसार,कामधेनु के विभिन्न अंग कई देवी-देवताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने से कई शुभ लाभ आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज इसी के बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे।

कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने के लाभ 

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कामधेनु की मूर्ति रखने से वास्तु से जुड़े दोष दूर होते हैं। घर में सकारात्मकता आती है और आपकी मनोकामनाओं को भी कामधेनु पूरा करती हैं।
  • अगर किसी दंपत्ति को संतान प्राप्ति में परेशानियां आ रही हैं तो वो कामधेनु (बछड़े के साथ) की मूर्ति घर में लगा सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने जल्द ही संतान की प्राप्ति होती है।
  • भौतिक सुख-संपदा प्राप्त करने के लिए भी आपको कामधेनु गाय घर में रखनी चाहिए। कामधेनु की मूर्ति घर में रखने से व्यवसाय और करियर के क्षेत्र में भी आप लाभ पाते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
  • कामधेनु न केवल आपकी सांसारिक इच्छाओं को पूरा करती हैं बल्कि आध्यात्मिक जीवन में भी सफलता आप प्राप्त कर सकते हैं। कामधेनु की मूर्ति घर में रखने से धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि जागती है और आपको पारलौकिक अनुभव होते हैं।

कहां स्थापित करें कामधेनु की मूर्ति

वास्तु के अनुसार, कामधेनु की मूर्ति घर में रखने से आपको लाभ तभी होगा जब आप इसे सही दिशा में रखेंगे। कामधेनु की मूर्ति को घर में रखने की सबसे सही दिशा है उत्तर-पूर्व जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है। इसके साथ ही जिस स्थान पर कामधेनु की मूर्ति रखें वहां हमेशा साफ सफाई करें। विशेष मौकों पर कामधेनु को गंगाजल से स्नान भी आपको करवाना चाहिए। इन बातों का अगर आप ध्यान रखते हैं तो कामधेनु आपकी समस्त इच्छाओं को पूरा करती हैं।

कैसी होनी चाहिए मूर्ति

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में पीतल, तांबा, चांदी या सोने से बनी कामधेनु गाय की मूर्ति रखना अधिक शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप  संगमरमर या मिट्टी से बनी मूर्ति भी अपने घर में रख सकते हैं। इस बात का खास ख्याल रखें कि मूर्ति में बछड़ा भी जरूर होना चाहिए। आप चाहें तो घर में कामधेनु की तस्वीर भी लगा सकते हैं।

रखें इन बातों का ध्यान

अगर आपके घर में कामधेनु की मूर्ति विराजमान है, तो आपको कुछ नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। मूर्ति पर कभी भी धूल न जमने दें और न ही उसे गंदा होने दें। आर चाहें, तो नियमित रूप से इस मूर्ति की साफ-सफाई भी कर सकते हैं। इसके लिए कामधेनु की मूर्ति को गंगाजल से धोकर और फूल, अक्षत और धूप-दीप से सजाकर इसकी पूजा करें। अगर आप इन सभी नियमों का पालन करते हुए अपने घर में कामधेनु की मूर्ति स्थापित करते हैं, तो आपको इसके कई लाभ देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Comment