Home » ताजा खबरें » ब्लू स्टार स्कूल अर्की के पास खड़ी गाड़ियों से बैटरी और टायर चोरी करने वाला युवक पुलिस ने धर दबोचा

ब्लू स्टार स्कूल अर्की के पास खड़ी गाड़ियों से बैटरी और टायर चोरी करने वाला युवक पुलिस ने धर दबोचा

सोलन: अर्की थाना क्षेत्र में हुई वाहन बैटरी और टायर चोरी की वारदात पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्की निवासी शंभू यादव ने पुलिस थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वे अपने परिवार सहित ब्लू स्टार स्कूल के समीप एक किराये के कमरे में रहते हैं। उनके पास दो मोटरसाइकिल और एक छोटा हाथी (लोडिंग वाहन) है। उन्होंने 6 जुलाई को उक्त वाहन अपने किराये के कमरे के पास खड़े किए थे। अगली सुबह 07 जुलाई को जब वह और उनका भाई काम पर जाने लगे, तो उन्होंने देखा कि एक मोटरसाइकिल की बैटरी व अगला टायर तथा छोटे हाथी की बैटरी गायब है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया था, जिस पर पुलिस थाना अर्की में मामला दर्ज किया गया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्की पुलिस टीम ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र ठाकुर (35) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी वार्ड नंबर 02, तहसील अर्की जिला सोलन को 9 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई बैटरियां और टायर भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। मामले की जांच आगे भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]