Home » ताजा खबरें » आपदा प्रबंधन एवं राजस्व कार्यो के संदर्भ में नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित…

आपदा प्रबंधन एवं राजस्व कार्यो के संदर्भ में नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई आयोजित…

कसौली: आपदा प्रबंधन एवं अन्य राजस्व कार्यो के संदर्भ में वीरवार को नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन कृष्णगढ़ में किया गया। इस बैठक में उप तहसील कृष्णगढ़ में कार्यरत सभी क्षेत्रीय कर्मचारियों ने भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए नायब तहसीलदार ने समस्त कर्मचारियों को मानसून के चलते सतर्कता बरतने के आदेश दिए। वहीं भारी वर्षा से होने वाले संभावित नुकसान, भूस्खलन, बाढ़ इत्यादि की सूरत में लोगो को राहत प्रदान करने एवम इसके कारण उत्पन्न होने वाली विपरीत परिस्थितियों से निपटने बारे दिशा निर्देश जारी किए। इसके अलावा क्षेत्रीय कर्मचारियों को बरसात के मौसम में जनसाधारण से जुड़े जमीनी कार्यों में आने वाली दिक्कतों तथा उनके सकारात्मक निपटारे के संदर्भ में भी जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार क्षति से लोगों को राहत प्रदान करने के लिए उप तहसील कृष्णगढ़ के मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जो 24×7 आम जनता के लिए उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर कृषगढ़ उपतहसील के कार्यालय कानूनगो प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय कानूनगो बलवंत सिंह व ऋतु शर्मा के अलावा समस्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *