Home » ताजा खबरें » एचआरटीसी बस में ले जा रहे चरस के साथ पिता – बेटी गिरफ़्तार…

एचआरटीसी बस में ले जा रहे चरस के साथ पिता – बेटी गिरफ़्तार… 

बिलासपुर : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिमाचल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने ACC चौक बरमाणा पर नाका लगाकर मनाली से देहरादून जा रही एचआरटीसी बस (HP18C-4796) को जांच के लिए रोका। बस में सवार दो संदिग्ध यात्रियों एक पुरुष और एक युवती की तलाशी लेने पर उनके पास से 2 किलो 42 ग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों आपस में पिता-पुत्री हैं और यह नशीला पदार्थ लेकर यात्रा कर रहे थे। इस कार्रवाई का नेतृत्व एएसआई दिनेश कुमार कर रहे थे, जो इस मामले के अन्वेषण अधिकारी भी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में लेकर ND&PS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने बताया कि इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह चरस कहाँ से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।हिमाचल पुलिस ने नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और आम जनता से अपील की है कि नशे से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत 112 या नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *