Home » ताजा खबरें » डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अन्हेच बूथ पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल ने पुष्पांजलि की अर्पित…

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अन्हेच बूथ पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल ने पुष्पांजलि की अर्पित…

लाइव हिमाचल/सोलन: जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अन्हेच बूथ पर पूर्व मंत्री डॉक्टर राजीव सैजल ने भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को पुष्पांजली अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर हमें उनके बताए रास्ते पर चलना है, जिसका आधार ‘राष्ट्र प्रथम’ है. डॉ. मुखर्जी का यह मानना था कि भारतीय संविधान की समता हर राज्य पर लागू होनी चाहिए, और उन्होंने इसके लिए अपने प्राणों की आहुति दी. इन्हीं उच्च आदर्शों को अपनाते हुए, हमारी सरकार निरंतर राष्ट्रगौरव, सुशासन और जनता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रही है। वहीं इस मौके पर धर्मपुर मंडल के महामंत्री राजीव ठाकुर, बूथ अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, बूथ बीएलए दया राम, ग्राम पंचायत अन्हेच के उपप्रधान संदीप वर्मा, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष विकास ठाकुर, आईटी संयोजक सुरेन्द्र कुमार, वार्ड सदस्य मनसा राम, बूथ मंत्री बिगड़ अश्वनी शर्मा, सुशील शर्मा, राम लाल चौहान, राकेश शर्मा, शेर सिंह, मदन पहलवान, ज्ञान, हेम राम भारत बंधु, ज्ञान (कोटी) वह आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *