Home » ताजा खबरें » हिमाचल विश्वविद्यालय की टीम ने धर्मपुर कॉलेज का किया निरीक्षण…

हिमाचल विश्वविद्यालय की टीम ने धर्मपुर कॉलेज का किया निरीक्षण…

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एक टीम ने आज धर्मपुर कॉलेज का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय की टीम ने धर्मपुर कॉलेज को स्थाई मान्यता प्रदान करने के लिए आवश्यक मापदंडो का निरीक्षण किया और मंडोधार में नवनिर्मित भवन दौरा भी किया। विश्वविद्यालय की टीम में डॉ. आरती धवन, वाणिज्य विभाग एच.पी.यू.डी.ई.एस., डॉ. दीपाली अंग्रेज़ी विभाग, एच.पी.यू.डी.ई.एस. और डॉ. मनीषा कोहली, प्राचार्या राजकीय महाविद्यालय सोलन ने विश्वविद्यालय शामिल थे। टीम ने विश्वविद्यालय ऑर्डिनेंस के प्रावधानों के तहत महाविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ की उपलब्धता के मापदंडों को परखा और अब यह टीम अपनी रिपोर्ट उप कुलपति को सौंपेगी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजिंदर कश्यप, डॉ. सतीश नेगी, डॉ. जगदेव चंद, डॉ. राम लाल भारद्वाज, डॉ. बविता एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *