Home » ताजा खबरें » सोलन में भारत-पाक तनाव के बीच आज रात होने वाली मॉक ड्रिल कैसिल

सोलन में भारत-पाक तनाव के बीच आज रात होने वाली मॉक ड्रिल कैसिल

लाइव हिमाचल/सोलन: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सोलन उपमंडल प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आज रात 8:00 से 8:30 बजे तक होने वाली मॉक ड्रिल रद्द कर दी गई है। इससे पहले प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई थी कि रात आठ बजे एयर रेड सायरन बजाया जाएगा, जिसे सुनकर नागरिकों से तुरंत सतर्कता बरतने की अपील की गई थी। लेकिन अभी अभी एसपी गौरव सिंह ने जानकारी दी है कि मॉक ड्रिल को कैसिल कर दिया गया है। इससे पहले प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया था कि सायरन बजते ही सभी प्रकार की लाइट्स बंद कर दें, बिना खिड़की वाले कमरे या निकटतम सुरक्षित स्थान पर शांतिपूर्वक जाएं, अफवाहों से बचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। यह मॉक ड्रिल वास्तविक आपातकाल के लिए त्वरित और समुचित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने का अभ्यास है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक पूर्वाभ्यास है, इसलिए नागरिक घबराएं नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पूर्ण सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *