Home » ताजा खबरें » राजीव बिंदल बोले, प्रधानमंत्री ने कहा था आतंकवाद पर बड़ा हमला होगा और हुआ…

राजीव बिंदल बोले, प्रधानमंत्री ने कहा था आतंकवाद पर बड़ा हमला होगा और हुआ…

लाइव हिमाचल/नाहन: पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस निर्णायक कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया गया है. भारतीय सेना की इस कार्रवाई के बाद देशभर में सराहना का माहौल है, वहीं पड़ोसी देश पाकिस्तान में खलबली मची हुई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में जिस मजबूती के साथ देश खड़ा हुआ, दुनिया के अंदर पाकिस्तान को अलग-थलग किया गया और सेनाओं को पूर्ण स्वतंत्रता देते हुए इस आतंकवादी घटना का बदला लेने के लिए एक दृढ़ निश्चय किया और उसका परिणाम मध्य रात्रि में ऑपरेशन सिंदूर के रूप में निकलकर आया। हम इस महान व्यक्तित्व को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं जिन्होनें देश की रक्षा के लिए, देश के मान-सम्मान के लिए दुनिया को साथ लेकर पाकिस्तान के साथ, पाकिस्तान के आतंकवाद के साथ लोहा लिया है। उन्होनें देश की तीनों सेनाओं को भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी है। डॉ. बिंदल ने भारतीय सेना के सभी जांबाज़ जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के मजबूत नेतृत्व में ही यह ऐतिहासिक जवाब संभव हो सका है. उन्होंने कहा, “पूरा देश हमारी सेना के साथ खड़ा है और इस कार्यवाही से हर देशवासी को गर्व की अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर बड़ा हमला होगा और हुआ, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने धर्म पूछकर सिर्फ पुरुषों को मारा था। इस आतंकी हमले में कई महिलाओं ने अपने पतियों को खो दिया। क्रूर आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने 15 दिन बाद पाकिस्तान के कब्जे वाले (पीओजेके) में नौ आतंकी शिविरों पर सटीक हमले कर नेस्तनाबूद कर दिया। भारतीय सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। ये उन महिलाओं का प्रतीक है, जिन्होंने आतंकी हमले में अपने पतियों को खोया है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम की बायसरन घाटी में आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली युवक की मौत हो गई थी। हमले के दौरान आतंकियों ने धर्म पूछकर सिर्फ पुरुषों को मारा था। भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सिंधु जल संधि के निलंबन से लेकर पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने तक कई पाबंदियां लगाईं। यहां तक की वैश्विक स्तर पर भी इस हमले की निंदा की गई और आज की स्ट्राइक आतंकवादियों के लिए एक करारा जवाब है आप भारत की धरती को छोड़ेंगे तो भारत आपको छोड़ेंगे नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]