Home » ताजा खबरें » सोलन में 10 मई से श्रीमद्भागवत कथा : मुरारी मार्किट भवन में होगी आयोजित, निकलेगी कलश यात्रा…

सोलन में 10 मई से श्रीमद्भागवत कथा : मुरारी मार्किट भवन में होगी आयोजित, निकलेगी कलश यात्रा…

लाइव हिमाचल/सोलन: हिमाचल नर-हरी सेवा समिति सोलन, द्वारा सोलन के दुर्गा भवन मुरारी मार्किट सोलन में 10 मई से 17 मई 2025 तक श्रीमद्भागवत सप्ताह भक्ति ज्ञान – महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। श्रीमदभागवत को लेकर कार्यकर्ताओं के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं कथावाचक आचार्य कमलकांत शर्मा श्रीमदभागवत कथा का रसास्वादन करवाएंगे। सेवा समिति के मीडिया प्रभारी राय सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि 10 मई से श्रीमद्भागवत शुरू होगा और 17 मई को कथा का समापन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 मई को सुबह 11 बजे भगवत पुराण का स्वागत होगा वह उसके बाद 11:30 पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। वह उसके बाद दोपहर 2 बजे कथा आरंभ होगी। वहीं 10 मई से 17 मई दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं 17 मई को प्रातः 10:30 बजे से 1:30 बजे तक कथा का आयोजन होगा वह उसके उपरांत यज्ञ भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *