Home » ताजा खबरें » वन मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए विशेष नीति करेंगे तैयार : जगत सिंह n

वन मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए विशेष नीति करेंगे तैयार : जगत सिंह n

लाइव हिमाचल/शिमला: राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि वन मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार विशेष नीति तैयार करेगी। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में वन मित्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि हिमाचल में जंगलों के संरक्षण और इनको आग से बचाने के लिए सरकार ने वन मित्रों की भर्ती की है। इसी तर्ज पर किन्नौर जिले में भी 62 वन मित्रों को भर्ती किया गया है।  उन्होंने कहा कि इस नीति से वन मित्रों को आगे बढ़ने और प्रतिभा निखारने का भी अवसर मिलेगा।किन्नौर जिला मुख्यालय में वन मित्रों के लिए वन विभाग की ओर से सात दिवसीय इंट्रेक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।  उन्होंने किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात हुए 62 वन मित्रों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वन मित्रों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंत्री जगत ने बताया कि सरकार वन मित्रों के लिए विशेष नीति तैयार करेगी। यह नीति उनके भविष्य को सुरक्षित मददगार साबित होगी। इससे पहले वन मंडल अरविंद कुमार ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर वन अधिकारी, एसीएफ, बीओ और वन रक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *