Home » ताजा खबरें » अब कुल्लू के सरकारी कार्यालयों को 24 घंटे में उड़ाने की मिली धमकी, हिजबुल ने मेल कर दी धमकी

अब कुल्लू के सरकारी कार्यालयों को 24 घंटे में उड़ाने की मिली धमकी, हिजबुल ने मेल कर दी धमकी

लाइव हिमाचल/कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बम धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया है। यह धमकी उपायुक्त कुल्लू के आधिकारिक ईमेल पर प्राप्त हुई। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की ओर से उपायुक्त को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में 24 घंटे के भीतर कुल्लू में विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट की बात लिखी गई है। जैसे ही यह मेल अधिकारियों की नजर में आई तो प्रशासन हरकत में आ गया और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने इस मेल को गंभीरता से लेते हुए समस्त विभागीय अधिकारियों को सूचित किया है और सुरक्षा प्रबंधों को चाक-चौबंद करने के निर्देश जारी किए हैं। उपायुक्त ने आम जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या लावारिस वस्तु को न छुएं और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भी सतर्क रहने और आपात स्थिति में पुलिस से तत्काल संपर्क करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *