Home » ताजा खबरें » 7 लाख रुपये चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब से खेप लेकर आ रहे थे पुलिस ने धर दबोचा…

7 लाख रुपये चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब से खेप लेकर आ रहे थे पुलिस ने धर दबोचा…

लाइव हिमाचल/ऊना: पाकिस्तान से आने वाला यह चिट्टा हिमाचल के युवाओं को भी मौत के आगोश में सुला रहा है. सूबे में पंजाब से होते हुए फिर चिट्टे की सप्लाई की जा रही है. ताजा मामले में ऊना पुलिस ने पंजाब के तीन युवकों को करीब 7 लाख रुपये के चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. युवकों के कब्जे से 121 ग्राम चिट्टा पकड़ा गया है. जानकारी के अनुसार,  ऊना जिल के गगरेट में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने तीन नशा तस्करों को हेरोइन की बड़ी खेप के साथ पकड़ा. अब एएनटीएफ की तहरीर पर गगरेट पुलिस थाना में मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरअसल, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की नार्दन रेंज को यह खुफिया सूचना मिली थी कि हेरोइन की खेप को पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले तस्कर गोपनीय तरीके से हिमाचल प्रदेश तक पहुंचा रहे हैं. एएनटीएफ नार्दन रेंज कांगड़ा के एएसपी राजेंद्र जसवाल ने इस सूचना के आधार पर टीम को हिमाचल-पंजाब की सीमा पर निगरानी बढ़ाने को कहा. जब एएनटीएफ की टीम इलाके में गश्त पर थी तो अंबोटा के समीप एक कार पर शक हुआ. एएनटीएफ की टीम ने यहां दबिश दी तो नशा तस्कर घबरा गए। वे मौका से भाग पाते इससे पहले ही एएनटीएफ की टीम ने उन पर धावा बोल दिया और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 121.80 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ. हेरोइन की खेप के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन कुमार निवासी नूरड़ी अड्डा, जिला तरनतारन, हरि सिंह निवासी पलासोर जिला तरनतारन, हरसिमरन जोत निवासी पलासौर जिला तरनतारन के रूप में हुई है. एएनटीएफ के एएसपी राजिंदर जसवाल ने बताया कि इस बावत मादक द्रव्य पदार्थ अधिनियम के तहत मामला गगरेट पुलिस थाना में दर्ज करवा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *