



Aaj Ka Rashifal 3 May 2025 : 3 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक और अनुकूल रहेगा। ज्योतिषीय गणना बताती है कि चंद्रमा का संचार आज दिन रात कर्क राशि में पुनर्वसु उपरांत पुष्य नक्षत्र में होने जा रहा है। ऐसे में आज शशि योग का भी संयोग बन रहा है। जबकि अच्छी बात है कि चंद्रमा के साथ आज मंगल की युति कर्क राशि में होने से चंद्र मंगल योग भी बन रहा है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि,मधुर और रोमांटिक रहेगा दिन

मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक और उन्नतिदायक रहेगा। राशि से चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा के प्रभाव से आज आपको आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। लव लाइफ आपकी आज मधुर और रोमांटिक रहेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद होगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी और कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन देर रात तक जागने से बचें। माता के साथ स्नेह सहयोग बना रहेगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और शक्कर डालें।
वृषभ राशि, दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा

वृषभ राशि के लिए आज का दिन रचनात्मक और सकारात्मक रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। प्रेमी के साथ आप डिनर डेट का प्लान कर सकते हैं, उपहार लेनदेन भी हो सकता है। व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएंगे जिसका आपको फायदा मिलेगा। आप आज अपने लिए और घर परिवार के लिए खरीदारी कर सकते हैं। आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का भी आनंद लेंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। यात्रा संबंधी योजना बन सकती है।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को जल देना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि, अटके काम को पूरा कर पाएंगे

मिथुन राशि के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। आप कई अटके काम को पूरा कर पाएंगे। आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आप थोड़े भावुक भी रहेंगे और किसी व्यक्ति की मदद के लिए आगे भी आएंगे। लव लाइफ आज आपको प्रेमी की ओर से खुशी मिलेगी। बिजनेस में आप जोखिम उठाएंगे, जो आगे चलकर सही साबित हो सकता है। शिक्षा के मामले में आज का दिन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि,जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा

कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि कल का दिन आपके पक्ष में रहेगा। आप आज किसी भी चीज में स्थायित्व चाहेंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटेंगी या फीकी नहीं होंगी। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच समझ बढ़ेगी, जिससे आपका वैवाहिक जीवन आज प्रेम और समांजस्य से भरपूर रहेगा। आज ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतें। आपको आज भाइयों से सहयोग मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले जातकों को आज विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण स्तोत्र या चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि,कमाई बढने के चांस बनेंगे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन लाभप्रद और अनुकूल रहेगा। लंबे समय के बाद किसी पुराने घनिष्ठ मित्र से मुलाकात हो सकेगी। आज आपको अपनी आमदनी बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं। आपकी कोई चाहत पूरी होगी। आपका रुका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। अपनी व्यावसायिक योजना गुप्त रखें। आपको आज अपने विचारों को अपरिचित लोगों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
तुला राशि, संयम से काम लेना फायदेमंद होगा

तुला राशि के लिए आज का दिन परिश्रम से लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज क्रोध की बजाय संयम से काम लेना होगा। आपको आज परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई काम आपके मन मुताबिक होने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज कई स्रोतों से धन लाभ संभव है। कार्यक्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अधिकारी वर्ग से आज कुछ नया काम मिल सकता है। शाम का समय आपका मनोरंजन बीतेगा। मनपसंद भोजन मिलने से मन प्रसन्न होगा।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा और चीनी दें।
वृश्चिक राशि,अटके काम को पूरा करना होगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूलता लाने वाला रहेगा। अपने कामकाज के प्रति आप आज गंभीर रहेंगे। आपको आज घर के कई अटके काम को पूरा करना होगा, इसमें जीवनसाथी से आपको आज सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी के सहयोग से फायदा मिल सकता है। आप आज घरेलू जरूरतों के साथ अपने शौक मनोरंजन पर भी धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा संबंधी संयोग बन सकता है।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिलाना शुभ रहेगा।
धनु राशि, दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा

धनु राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन लाभदायक और सफलता दिलाने वाला रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। आपको आज पिता और घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को आज कोई अच्छी डील मिल सकती है। जो लोग नौकरी में बदलाव कर रहे हैं उनको आज दोस्तों के सहयोग से फायदा मिल सकता है। आपको आज शाम का समय परिवार के साथ किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपको आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल को काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें।
मकर राशि, सुख साधनों की प्राप्ति होगी

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपके काम आज आपकी योजना के अनुसार पूर्ण होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप आज जीवनसाथी के साथ आनंदपूर्ण समय बिता सकते हैं। आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति हो सकती है। आपके संपर्क का दायरा आज बढ सकता है। किसी पूर्व परिचित की मदद का भी आपको आज लाभ मिल सकता है। धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी आपकी आज रुचि रहेगी। किसी सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।
आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि,कमाई और सुख साधन बढ़ेंगे

कुंभ राशि के लिए आज शनिवार का दिन अत्यंत लाभदायक रहेगा। आपको घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति या महिला से कोई महत्वपूर्ण जान मिल सकता है जिससे आपको फायदा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए कोई आर्थिक योजना बन सकता है। खान पान से संबंधित वस्तुओं के कारोबार से जुड़े लोगों की आज कमाई बढेगी। सुख साधनों की प्राप्ति होगी। छात्रों को आज किसी मित्र की मदद मिल सकती है। आपके लिए सलाह है कि दूसरों के मामलों से दूर रहें।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ के साथ रोटी भी खिलाएं।
मीन राशि,भाग्यशाली रहेगा आपका दिन

राशि चक्र की अंतिम राशि मीन वालों के लिए आज मई का पहला शनिवार अत्यंत शुभ फलदायक रहेगा। आपको आज अपने लक्ष्य को पूरा कर पाने में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, आपको आज प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपको आज संतान पक्ष से भी खुशी मिलेगी। वैसे आपको किसी ऐसी चीज पर खर्च करना पड़ सकता है जो आप नहीं करना चाहते। जो लोग नौकरी पर जा रहे हैं उनको आज साथी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और आप दोस्तों के साथ पार्टी का भी आनंद ले सकते हैं।
आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करें।