Home » ताजा खबरें » मंदिर के दानपात्र से उड़ाई नकदी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे…जिला सोलन के अर्की का है मामला

मंदिर के दानपात्र से उड़ाई नकदी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे…जिला सोलन के अर्की का है मामला

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: जिला सोलन के अर्की क्षेत्र के प्रसिद्ध डाडल (देव-मोढोड़) मंदिर में दानपात्र से चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिन में इस वारदात को सुलझा लिया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब 12 अप्रैल की सुबह मंदिर के पुजारी मान सिंह तनवर नियमित पूजा के लिए मंदिर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मंदिर के बाहर रखे दानपात्र का ताला टूटा हुआ था, जबकि मंदिर के अंदर रखे दानपात्र को भी तोड़ने की कोशिश की गई थी। इसकी सूचना उन्होंने श्री गोपाल निवासी अर्की को दी, जिन्होंने 14 अप्रैल को थाना अर्की में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *