Home » ताजा खबरें » प्रदेश में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

प्रदेश में गर्मी से मिलेगी राहत, कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

Oplus_131072

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही मई जैसी गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. कई शहरों का तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया है. खासकर ऊना में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है. प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ है. हालांकि, अब मौसम में बदलाव की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है. 10 और 11 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों में बारिश, तेज तूफान, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है. लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों सहित कुंजुम, शिंकुला और बारालाचा दर्रों पर हल्का हिमपात हुआ है, जिससे पर्यटकों का रूझान एक बार फिर बर्फीली वादियों की ओर बढ़ गया है. वहीं, पर्यटन नगरी मनाली में भी हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है. अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना है. 11 अप्रैल को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो सकती है, जबकि 12 अप्रैल को केवल ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बूंदाबांदी के आसार हैं. इसके बाद 13 अप्रैल से प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना है. मौसम में इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, वहीं प्रशासन ने तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]