Home » ताजा खबरें » पुलिस हिरासत में फर्जी दस्तावेजों से नौणी यूनिवर्सिटी के कोर्स में दाखिला लेने वाला

पुलिस हिरासत में फर्जी दस्तावेजों से नौणी यूनिवर्सिटी के कोर्स में दाखिला लेने वाला

Oplus_131072

सोलन : नौणी यूनिवर्सिटी में आयोजित कोर्स के दौरान एक व्यक्ति द्वारा फर्जी सर्टिफिकेट पेश करने का मामला सामने आया है। डॉ. बलबीर सिंह दिल्टा, प्रिंसिपल नौणी यूनिवर्सिटी ने 27 मार्च को पुलिस थाना सदर सोलन में रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट के अनुसार, यूनिवर्सिटी में “Sustainable Floriculture & Landscaping in the Scenario of Climate” विषय पर 22 से 30 मार्च तक एक शॉर्ट कोर्स का आयोजन किया गया था। तमिलनाडु के अमरीश प्रकाश नागराज (37), पुत्र नागराज, निवासी गांव पल्लमवनाथम, तहसील अरुपुकोटटाई, जिला विरुद्धनगर ने प्रवेश के समय अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए थे। सभी प्रतिभागियों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के दौरान, अमरीश प्रकाश नागराज के सर्टिफिकेट को भी संबंधित विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र मदुरई, तमिलनाडु को भेजा गया। मदुरई विश्वविद्यालय प्रशासन ने दस्तावेजों की जांच के बाद नौणी यूनिवर्सिटी को सूचित किया कि अमरीश प्रकाश नागराज द्वारा पेश किए गए सर्टिफिकेट न तो उनकी यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए थे और न ही वह कभी उनका छात्र या कर्मचारी रहा था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि सर्टिफिकेट पर विश्वविद्यालय के डीन की फर्जी मोहर और हस्ताक्षर मौजूद थे। फर्जी सर्टिफिकेट के इस मामले में पुलिस थाना सदर सोलन ने मामला दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपी अमरीश प्रकाश नागराज को 27 मार्च को नौणी से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 28 मार्च को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। इस घटना ने यूनिवर्सिटी और स्थानीय प्रशासन को सकते में डाल दिया है। पुलिस थाना सदर सोलन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]