Home » ताजा खबरें » मेंहदोबाग स्कूल के प्रिंसिपल निलंबित, अभद्र व्यवहार और विवादित कार्यशैली के आरोप…

मेंहदोबाग स्कूल के प्रिंसिपल निलंबित, अभद्र व्यवहार और विवादित कार्यशैली के आरोप…

नाहन : सिरमौर जिले के पच्छाद ब्लॉक स्थित मेंहदोबाग जमा दो स्कूल के प्रिंसिपल मुरली मनोहर गुप्ता को राज्य सरकार के शिक्षा सचिव ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत की शिकायत और विभागीय रिपोर्ट्स के आधार पर की गई है। सरकार के जारी आदेशों में कहा गया है कि प्रिंसिपल के अभद्र व्यवहार के कारण स्कूल में शिक्षण कार्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। जिला शिक्षा निदेशक ने शिकायतों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में प्रिंसिपल को स्कूल से हटाने की सिफारिश की थी, ताकि स्कूल में शिक्षण का माहौल बना रहे। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि मुरली मनोहर गुप्ता पहले सोलन में भी अभद्र व्यवहार और विवादित कार्यशैली के चलते चार्जशीट का सामना कर चुके हैं। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय एलीमेंट्री निदेशालय निर्धारित किया गया है। हाल ही में स्कूल की डीपी और कुछ शिक्षकों ने पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर प्रिंसिपल की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रिंसिपल का व्यवहार और फैसले स्कूल के हित में नहीं थे। इस घटनाक्रम के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]