Home » ताजा खबरें » Himachal Weather: प्रदेश में मौसम ने बदला हाल, खराब मौसम के अलर्ट के बावजूद धूप से बढ़ा तापमान

Himachal Weather: प्रदेश में मौसम ने बदला हाल, खराब मौसम के अलर्ट के बावजूद धूप से बढ़ा तापमान

Himachal Weather: हिमाचल में अगले सात दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान है, और इस दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है. शुक्रवार से शुरू होकर एक सप्ताह तक राज्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है. मनाली में अधिकतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि अन्य स्थानों पर तापमान में 1 से 2 डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।

गुरुवार को हिमस्खलन के कारण मनाली-लेह रोड धुंधी के पास अवरुद्ध हो गया था, लेकिन शाम तक बर्फ हटाकर सड़क को वाहनों के लिए खोल दिया गया. मौसम खुलने के साथ ही कई स्थानों पर हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे यात्रा करते समय सावधानी बरतें और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन से संपर्क करें. 28 मार्च से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है, हालांकि लाहौल-स्पीति और किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है. चंबा, कुल्लू और कांगड़ा के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. 29 मार्च से मौसम फिर से साफ रहेगा. आज मौसम साफ होने के बाद तापमान में तेज वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]