Home » ताजा खबरें » सीएम सुक्खू बोले- पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर होकर हिमाचल में पहुंच रहा है चिट्टा

सीएम सुक्खू बोले- पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर होकर हिमाचल में पहुंच रहा है चिट्टा

शिमला: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पाकिस्तान से पंजाब के फिरोजपुर होता हुआ चिट्टा हिमाचल में पहुंच रहा है। नशा तस्करों के बारे में सूचनाएं लीक करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। कड़े कानूनी प्रावधानोें को लेकर सरकार ने सदन में विधेयक पेश किए हैं। संगठित अपराध पर मृत्युदंड का भी प्रावधान किया जा रहा है। हर जगह सीआईडी की नजर है। पंचायतों की मैपिंग की जाए। नशे के सप्लायरों पर भी मैपिंग हो रही है। गुरुवार को गैर सरकारी सदस्य दिवस पर लाए प्रस्ताव पर जवाब देते हुए सुक्खू ने कहा कि जो भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी नशे में संलिप्त पाया गया, उस पर कड़ी कार्रवाई होगी। अभी इसे सदन में नहीं रखा जा सकता। कठोर फैसले से नशे के कारोबार में 30 फीसदी कमी आई है। सरकार आने वाले समय में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी। सदस्य अपना संकल्प वापस लें। सदस्य ने संकल्प को वापस ले लिया।

न नेताओं का दबाव चलेगा और न ही रिश्तेदारी
सुक्खू ने कहा कि सराज में एक मामला सामने आया कि नशे की पुड़िया को मिट्टी में मिला दियाया। वहां भी एक प्रभावशाली आदमी का हस्तक्षेप हो रहा था, मगर कार्रवाई की गई। किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप पुलिस अधिकारियों या नेताओं की ओर से नहीं होगा। ऐसे मामलों को एक भी प्रतिशत नहीं सुना जाएगा। न ही में इसमें रिश्तेदारी चलेगी। एक एनजीओ की ओर से नशे की लत लगाई जा रही थी, उस पर कार्रवाई की गई। कोटला बेहड़ा में पहली बार डेढ़ सौ बीघा में नशामुक्ति केंद्र बनाया जा रहा है। सीएम सुक्खू ने कहा कि जो नशे से पीड़ित हैं, उन्हें ठीक करने की दिशा में काम हो रहा है। इसके लिए बंगलूरू के लिए भी टीम भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]