Home » ताजा खबरें » हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल में ईद ड्रेस कोड पर विवाद, विरोध के बाद स्कूल ने फैसला लिया वापस…

हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूल में ईद ड्रेस कोड पर विवाद, विरोध के बाद स्कूल ने फैसला लिया वापस…

शिमला: राजधानी के एक निजी स्कूल में बच्चों को ऐसा फरमान जारी किया, जिससे शहर में विवाद हो गया है। ऑकलैंड निजी स्कूल ने बच्चों को ईद के लिए स्कूल में कुर्ता पायजामा और टोपी पहनकर आने के लिए कहा है। ईद के मौके पर टिफिन में सेवइयां लाने के लिए भी बात कही है। 31 मार्च को ईद मनाई जानी है, इससे पहले 28 मार्च को स्कूल में बच्चों के लिए ऐसा फ़रमान जारी हुआ है।सोशल मीडिया पर हिंदू नेताओं की ओर से स्कूल के खिलाफ अभियान छेड़ दिया गया है। देवभूमि संघर्ष समिति ने भी इसका विरोध किया है। देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह संविधान के धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर स्कूल की ओर से ऑर्डर वापस नहीं लिया गया, तो स्कूल का घेराव किया जाएगा और स्कूल के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह स्कूल की सोची समझी साजिश है। इस कदम के ज़रिए हिमाचल प्रदेश में इस्लाम को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। अगर स्कूल अपनी बात से पीछे नहीं हटा, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल इस मामले पर स्कूल की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया में बवाल बढ़ता देख स्कूल ने फैसला वापस ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *