Home » ताजा खबरें » पत्थर बरसाए, खालिस्तान लिखा… पंजाब में होशियारपुर के बाद अमृतसर में हिमाचल रोडवेज की बसों पर हमला

पत्थर बरसाए, खालिस्तान लिखा… पंजाब में होशियारपुर के बाद अमृतसर में हिमाचल रोडवेज की बसों पर हमला

लाइव हिमाचल/पंजाब: पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) बसों में फिर तोड़फोड़ की गई है। जानकारी के अनुसार रात को होशियारपुर-अमृतसर बस स्टैंड में खड़ी एचआरटीसी बसों के अज्ञात लोगों ने शीशे तोड़ दिए। साथ ही बसों पर पेंट से आपत्तिजनक शब्द/नारे लिखे गए हैं। इससे एचआरटीसी के चालकों व परिचालकों में दहशत का माहौल है। ऐसे में एचआरटीसी पंजाब के लिए बसों का संचालन फिर रोक सकता है। निगम कर्मचारी यूनियन ने प्रबंधन से सुरक्षा सुनिश्चित करवाने की मांग उठाई है। अमृतसर में हिमाचल रोडवेज की 4 बसों पर हमला किया गया है।। हमलावरों ने बसों के शीशे तोड़ दिए और उन पर खालिस्तान लिख दिया। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस घटना के बाद पंजाब जाने वाली हिमाचल प्रदेश की बसों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि विधानसभा में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुरक्षा का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बाद भी रोडवेज की बसों पर हमले नहीं रुक रहे हैं।

बसों पर लिखा खालिस्तान
जानकारी के अनुसार, यह घटना अमृतसर बस स्टैंड पर हुई। इस हमला का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बस के सामने वाले शीशे को तोड़ा गया है। वहीं बस की ड्राइवर साइड वाली साइड पर पंजाबी में खालिस्तान लिखा हुआ है। हिमाचल रोडवेज से मिला जानकारी के अनुसार, ये बसें बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की हैं। ये बस स्टैंड पर खड़ी थीं। तीन बसों के सामने के शीशे तोड़े गए हैं। बाकी बसों पर आगे और साइड में खालिस्तान लिखा गया है। बता दें कि इन दिनों हिमाचल प्रदेश और पंजाब के खालिस्तानी समर्थकों के बीच विवाद चल रहा है। इस वजह से पंजाब में हिमाचल की बसों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले, संगरूर में चंबा से दिल्ली जा रही बस के शीशे तोड़े गए थे। मोहाली के खरड़ में भी एक बस पर हमला हुआ था। पंजाब पुलिस ने बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। होशियारपुर जिले और बस स्टैंड में भी समर्थकों ने हिमाचल की बसों पर भिंडरावाला के पोस्टर चिपकाए थे। होशियारपुर में ही हिमाचल की गाड़ियों, ट्रकों और निजी बसों पर भी भिंडरावाला के पोस्टर लगाए गए थे। इसके बाद यह विवाद काफी बढ़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *