Home » ताजा खबरें » HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत पर सियासी हलचल शुरू, विपक्ष ने मांगी सीबीआई जांच

HPPCL के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत पर सियासी हलचल शुरू, विपक्ष ने मांगी सीबीआई जांच

Oplus_131072

शिमला : 10 मार्च से लापता रहे हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव 18 मार्च को बिलासपुर के भाखड़ा डैम से बरामद हुआ, जिसके बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। विपक्ष ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए मामले की जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग की है। साथ ही, प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ समय से HPPCL की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में विमल नेगी का लापता होना और फिर उनका शव मिलना कई अनसुलझे सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि विमल नेगी की पत्नी और कर्मचारियों ने HPPCL प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार को इस मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सीबीआई (CBI) जांच करानी चाहिए, ताकि यह साफ हो सके कि क्या यह आत्महत्या थी या फिर हत्या है। वहीं, राज्य के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी इस मामले को गंभीर बताया और कहा कि विमल नेगी का शव मिलने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से इस बारे में बीते कल बात की गई थी और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *