Home » ताजा खबरें » डलहौजी में ‘समृद्ध, स्वच्छ शहर’ अभियान के तहत समाधान शिविर का हुआ आयोजन

डलहौजी में ‘समृद्ध, स्वच्छ शहर’ अभियान के तहत समाधान शिविर का हुआ आयोजन

डलहौज़ी : नगर को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने के उद्देश्य से डलहौजी नगर परिषद द्वारा ‘समृद्ध शहर, स्वच्छ शहर’ अभियान के अंतर्गत सुभाष चौक में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता संजीव शर्मा ने की,जबकि नगर परिषद से राजेंद्र मनोज आदि मौजूद रहे शिविर में स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को नगर परिषद के समक्ष रखा। शिविर के दौरान सदर बाजार के वार्ड संख्या तीन में सफाई व्यवस्था में सुधार, सदर बाजार में सार्वजनिक शौचालय के जीर्णोद्धार और सफाई व्यवस्था, गर्म सड़क और ठंडी सड़क पर बीएसएनएल के अनावश्यक पोल हटाने जैसी मांगें प्रमुखता से उठाई गईं। इन मुद्दों पर संजीव शर्मा ने आश्वासन दिया कि नगर परिषद द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और जल्द ही इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि गीला और सूखा कचरा इधर-उधर न फेंकें, बल्कि स्वच्छता कर्मियों को सौंपें। उन्होंने नागरिकों से नगर परिषद के प्रयासों में भागीदारी निभाने और डलहौजी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में योगदान देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]