Home » ताजा खबरें » सीएम ने की शिवधाम के लिए 100 करोड़ की झूठी घोषणा : जयराम ठाकुर

सीएम ने की शिवधाम के लिए 100 करोड़ की झूठी घोषणा : जयराम ठाकुर

लाइव हिमाचल/मंडी : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर मंडी पहुंचे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शिवधाम के लिए की गई 100 करोड़ की घोषणा को पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने झूठी घोषणा बताया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र के माध्यम से एडीबी की 250 करोड़ की राशि पहले ही स्वीकृत हो चुकी है जिसमें से 50 करोड़ का टेंडर लगाकर काम भी हो चुका है। शेष 200 करोड़ की राशि खर्च होना बाकी है। सीएम अब पहले से स्वीकृत राशि में से भी सिर्फ 100 करोड़ देने की झूठी घोषणा कर गए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब वे सीएम थे तो उस वक्त उन्होंने केंद्र के माध्यम से एडीबी का 2200 करोड़ का प्रोजेक्ट प्रदेश के लिए मंजूर करवाया था जिसमें 250 करोड़ से शिवधाम का निर्माण होना था। इस धनराशि में प्रदेश की मौैजूदा सरकार का एक रूपए का भी योगदान नहीं है और सीएम झूठी घोषणाएं करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की हालत ऐसी हो चुकी है कि इनके 10 हजार रूपए के बिल भी ट्रेजरी से पास नहीं हो रहे हैं। कर्मचारियों को वेतन देने के लाले पड़ गए हैं। पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है और सीएम 100 करोड़ की झूठी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने सीएम को नसीहत दी कि देवी-देवताओं के नाम पर झूठ बोलना बंद करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]