Home » ताजा खबरें » फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दी महिला की अश्लील फोटो, एफआईआर हुई दर्ज

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर वायरल कर दी महिला की अश्लील फोटो, एफआईआर हुई दर्ज

शिमला : जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में एक महिला का गलत तरीके से अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। शातिर ने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर महिला के रिश्तेदार की फ़र्ज़ी आईडी बनाई औऱ फिर पीड़िता की अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दी। रामपुर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में बताया कि उनके जेठ के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है और उस अकाउंट से उनकी तस्वीरों की छेड़छाड़ हुई। महिला के मुताबिक उनकी अश्लील तस्वीरें बनाकर शेयर की जा रही हैं जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें इस बात का पता तब चला जब उनके कुछ परिचितों ने फेसबुक पर उनकी तस्वीरें  देखीं।  शिकायतकर्ता महिला के अनुसार तस्वीरों को देखकर उन्हें और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है।  उन्होंने तुरंत अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया।  परिवार ने  तत्काल  पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया। महिला ने अपनी शिकायत में  रामपुर के एक गांव के रहने वाले मोती लाल को इस कृत्य का दोषी बताया है।  महिला का कहना है कि मोती लाल  उनके परिवार को काफी समय से जानता है और उन्हें शक है कि  मोती लाल ही इस घिनौने काम में शामिल है।  हालांकि पुलिस जांच के बाद ही  यह  स्पष्ट हो पाएगा कि मोती लाल  वास्तव में  दोषी है या नहीं।पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर  तत्काल  कार्रवाई करते हुए  भारतीय न्याय संहिता की धारा 78 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बहरहाल रामपुर पुलिस मामले की  तत्काल  जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *