Home » ताजा खबरें » सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरिपुरधार में 1.516 किलोग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हरिपुरधार में 1.516 किलोग्राम चरस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नाहन :  सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास थ्यान बाग में पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक व्यक्ति को 1.516 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैले में चरस लेकर पैदल रेणुका की ओर जा रहा है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।सूचना के आधार पर एसआईयू टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को थ्यान बाग के पास रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके थैले में छिपाए गए पॉलीथिन के लिफाफे से 1.516 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लायक राम, निवासी गांव चंजाह, तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस गुप्त सूचनाओं के आधार पर तस्करों पर कड़ी निगरानी रख रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *