Home » ताजा खबरें » सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक संत शिरोमणि गुरु रविदास : डॉ पुष्पेंद्र वर्मा

सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक संत शिरोमणि गुरु रविदास : डॉ पुष्पेंद्र वर्मा

Oplus_131072

शिमला: गुरु रविदास सुधार ग्राम सुधार सभा खत्वी ने आज संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती को बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। द्वीप प्रज्वलन के बाद उत्सव की शुरुआत हुई जिसमें क्षेत्र के नौजवान लड़के लड़कियों ने बहुत ही सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर रविदास सुधार सभा कमेटी ने अपने कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार रूप से सभी के साथ जानकारी साझा की। इस अवसर पर बोलते हुए डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि गुरु रविदास जी सामाजिक समरसता और समानता के पक्षधर थे और उस समय चरम पर पहुंची हुई इस असमानता की कुरीति को दूर करने के लिए उन्होंने बड़े ही सुंदर अंदाज में दोहों के रूप में लोगों को इस असमानता के प्रति जागरूक किया। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि बड़ा ही दुर्भाग्य है के आज सैकड़ो सालों बाद भी हमारे समाज में जाति-पाति और असमानता की भावना अब भी मौजूद है और जिसको फैलाने में राजनीतिक दल और नेताओं का सबसे बड़ा हाथ है। डॉक्टर वर्मा ने जनता से अपील की कि वह इस परिदृश्य को समझें और समानता का भाव अपने परिवार से शुरू कर पूरे समाज में उसको फैलाएं ताकि हम संपूर्ण रूप से समाज के प्रत्येक वर्ग का उत्थान करने में सक्षम हो सकें। इस अवसर पर क्षेत्र के बहुत से गणमान्य लोगों ने शिरकत की और संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनको उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महासचिव हंसराज ,ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कौशल, मास्टर रोशन लाल, रिटायर्ड मास्टर श्री राम शर्मा, श्री बलबीर ,श्री प्रताप सिंह वर्मा, पूर्व प्रधान श्रीमती चंपा देवी, अश्विनी कुमार, पूर्व उप प्रधान अनिल ,राजकुमार, बीडीसी सदस्य सतीश कमल प्रीतम चंद हेमराज व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *