
– जो 75 साल में नहीं हुआ वो आप ने 10 सालों में किया
लाइव हिमाचल/दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के साथ बैठक की. इसके बाद भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के सभी साथियों ने दिल्ली में बहुत मेहनत की. चुनाव में हार-जीत चलती रहती है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने बहुत काम किया है. उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी काम के लिए जानी जाती है. पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में काम कर रही है. पंजाब को मॉडल स्टेट बनाकर दिखाएंगे. पंजाब में हमारी सरकार ऐसा काम करेगी कि देश के लिए मॉडल होगा. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “मैं प्रताप सिंह बाजवा से पूछूंगा कि दिल्ली में उनके कितने विधायक हैं. पंजाब की कानून-व्यवस्था ज्यादातर राज्यों से बेहतर है. सीमावर्ती राज्य होने के कारण हमें अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. इसके लिए हमारी सरकार ने कई कदम उठाए हैं. भगवंत मान ने आगे कहा, “हमारे वर्कर को कोई लालच नहीं दे सकता है. हमारी पार्टी धर्म, पैसे बांटने और गुंडागर्दी का काम नहीं करती है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, “हमने खून-पसीने से पार्टी बनाई है. एक उनका नेता (प्रताप सिंह बाजवा) ढोल बजा रहा है. हमारी पार्टी काम करने लिए जानी जाती है. पंजाब में हमारी सरकार ऐसा काम करेगी की देश के लिए माडल होगा. पंजाब के हमारे साथियों ने दिल्ली में बुहत मेहनत की, जिसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने धन्यवाद दिया है। उन्होंने ये भी पंजाब में आप सरकार बनने के बाद से माहौल बदला है. बड़ी-बड़ी कंपनी पंजाब में निवेश कर रही हैं. प्रदेश के युवाओं को हमारी सरकार मेरिट के आधार पर नौकरी दे रही है।





