Home » ताजा खबरें » प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू हुए बीमार : वायरल फीवर की चपेट में आए, आज भी सचिवालय नहीं आएंगे…

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू हुए बीमार : वायरल फीवर की चपेट में आए, आज भी सचिवालय नहीं आएंगे…

लाइव हिमाचल/शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को अस्वस्थ होने के कारण पूरा दिन शिमला स्थित सरकारी आवास ओकओवर में रहे। सप्ताह का पहला दिन होने के चलते सभी प्रस्तावित बैठकें रद्द की गईं। मुख्यमंत्री तीन दिन से वायरल से पीड़ित हैं। सामान्य तौर पर मुख्यमंत्री सुक्खू सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते हैं लेकिन इस बार घर पर ही रहने का निर्णय लिया, ताकि कोई अन्य वायरल की चपेट में न आ जाए। सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में करुणामूलक आधार पर सरकारी विभागों में नौकरियां प्रदान करने के मामले में बैठक आयोजित होनी थी।आज यानी मंगलवार को अनुबंध कर्मचारियों के मामले को लेकर भी बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने के कारण यह बैठक भी नहीं हो पाएगी। रविवार को भी मुख्यमंत्री ने पूरा दिन आराम किया। अगले वित्त वर्ष के लिए बजट तैयारियां शुरू हो गई हैं। विधायक प्राथमिकता बैठक के बाद मुख्यमंत्री वित्त और योजना विभाग के अधिकारियों की अलग से बैठक की थी।

Leave a Comment