Home » ताजा खबरें » राजकीय उच्च पाठशाला कोटी में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दर्शाए मॉडल

राजकीय उच्च पाठशाला कोटी में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दर्शाए मॉडल

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय उच्च पाठशाला कोटी में आज यूथ और इको क्लब के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त सेशन जज चमन लाल कोचर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं स्कूल के कार्यकारी मुख्य अध्यापिका अंशुजा व स्टाफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें बच्चों ने प्रदर्शनी, चंद्रयान, ड्राइंग चार्ट सहित अन्य माडल प्रस्तुत किए। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के 52 बच्चों ने भाग लिया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में दसवीं कक्षा के छात्र नवीन व दीपांशु को प्रथम पुरस्कार दिया गया।

मुख्यातिथि ने विज्ञान प्रदर्शनी को देखकर बच्चों की प्रशंसा की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने अभिभाषण में विद्यार्थियों को नशे से बचने के लिए तथा योग व्यायाम आदि करने के लिए एवं यातायात नियम संबंधी कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विस्तार पूर्वक समझाया कि वह अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए किस तरह से मेहनत करें और किन-किन क्षेत्रों में उनकी आजीविका की संभावनाएं हैं। मुख्य अतिथि ने स्कूल के सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर शशि कोचर सहित स्कूल मुख्याध्यापिका अंशुजा, हिमांशी अत्रि, कुसुम शर्मा, हरबंस लाल, नील कमल, राजरानी,दिनेश कुमार सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12