Home » ताजा खबरें » अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव,बड़ा देव कमरूनाग को का पहला न्यून्द्रा…

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव,बड़ा देव कमरूनाग को का पहला न्यून्द्रा…

लाइव हिमाचल/मंडी: छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।शिवरात्रि महोत्सव में पधारने के लिए देवताओं को न्यून्द्रा (निमंत्रण) दिया जा रहा है।शिवरात्रि महोत्सव के लिए सबसे पहला न्यून्द्रा जनपद के बड़ा देव कमरूनाग को दिया गया।शिवरात्रि महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं डीसी मंडी की ओर से बड़ा देव कमरूनाग को मेले का न्यून्द्रा दिया गया। एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट ने देवता को ये निमंत्रण दिया।अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में मंडी प्रशासन द्वारा 216 देवी-देवताओं को निमंत्रण दिया जाएगा।सभी देवी-देवताओं को इस बार मंडी कलम शैली से तैयार निमंत्रण दिए जाएंगे।बड़ा देव कमरूनाग को भी मंडी कलम शैली से तैयार निमंत्रण दिया गया है।मंडी के आराध्य देवता बड़ा देव कमरूनाग के गुर देवी सिंह और कटवाल काहन सिंह ने शिवरात्रि महोत्सव का न्यून्द्रा प्राप्त किया।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध शिवरात्रि महोत्सव के कारज बड़ा देव कमरूनाग और भगवान माधोराय के भव्य मिलन के बाद विधिवत शुरू होंगे।बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने पर शहर के प्रवेश द्वार पर उनका स्वागत सत्कार किया जाता है।इसके साथ ही छोटी काशी मंडी में शिवरात्रि महोत्सव के कारज विधिवत शुरू हो जाते हैं।बड़ा देव कमरूनाग के कारदारों ने भी मंडी शिवरात्रि को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।25 फरवरी को मंडी के पुलघराट पर डीसी मंडी एवं शिवरात्रि मेला कमेटी के अध्यक्ष बड़ा देव की अगुवाई करेंगे।इसके बाद मंडी शहर में देवता का मंडी रियासत के राजपरिवार द्वारा स्वागत किया जाएगा।बड़ा देव कमरूनाग राजा माधव राय से उनके महल में मिलने और कुछ समय विश्राम करने के बाद माता श्यामाकाली मंदिर टारना में महोत्सव के समापन तक विराजमान रहेंगे।अन्य देवी-देवता भी मंडी पहुंचने के बाद राजा माधव राय के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12