Home » ताजा खबरें » हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला

IAS Officers Transfer : हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के आठ अधिकारियों का तबादला किया जिसमें अंबाला के उपायुक्त भी शामिल हैं। एक सरकारी बयान के अनुसार, अंबाला के उपायुक्त पार्थ गुप्ता को यमुनानगर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। हरियाणा प्राथमिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक एवं स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव रिपुदमन सिंह ढिल्लों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा का मिशन निदेशक एवं स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है।सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के विशेष सचिव और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के निदेशक अजय सिंह तोमर को अंबाला का उपायुक्त बनाया गया है। इस तरह अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *