Home » ताजा खबरें » नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो लागू होता यूसीसी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार होती तो लागू होता यूसीसी

लाइव हिमाचल/शिमला: नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गणतंत्र दिवस की प्रदेश और देशवासियों बधाई देते हुए कहा कि आज भारत सिर्फ जनसंख्या के नाते बड़ा देश नहीं है, बल्कि एक बड़ी शक्ति के रूप में विश्व के सामने है। जयराम ठाकुर ने कहा कि वह देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, देश की रक्षा के लिए जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों को नमन करते हैं। PM मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में आज विकास कर रहा है। इस दौरान उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं। उत्तराखंड UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड की जरूरत महसूस की जा रही है। अगर हिमाचल में भाजपा सरकार होती तो UCC लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य हिमाचल बनता। वहीं, प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने को लेकर राज्यपाल ने चिंता जताई तो नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। दवाइयां के सैंपल फेल हो रहे हैं, जो गंभीर विषय है। सरकार ने हिमकेयर योजना को अपाहिज बना दिया है। मुख्यमंत्री को राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए और सोचना चाहिए कि जीवन से बढ़कर कुछ नहीं है। इसके अलावा जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री के भाषण पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले कभी भी पूर्ण राजत्व दिवस पर मुख्यमंत्री ने ऐसा भाषण नहीं दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के भाषण का एक बड़ा हिस्सा राजनीतिक था मुख्यमंत्री केंद्र सरकार और भाजपा पर बयान बाजी करते नजर आए जो उचित नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रचार की जिम्मेदारी देख रही कंपनी उनके खिलाफ एक पेज चलती है। इस पेज पर निजी तौर पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और झूठा प्रचार किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में उनके एक शुभचिंतक ने शिमला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी लेकिन अभी तक कई दिन गुजरने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई। जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि क्या एसपी शिमला को आदेश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री के खिलाफ आने वाले पोस्ट और व्यंग्य पर ही एफआईआर दर्ज की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *