Home » Uncategorized » हिम परिवार पोर्टल पर मिलेंगी 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं, सीएम सुक्खू ने किया लॉन्च

हिम परिवार पोर्टल पर मिलेंगी 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाएं, सीएम सुक्खू ने किया लॉन्च

लाइव हिमाचल/ कांगड़ा: कांगड़ा जिले के बैजनाथ में आयोजित राज्यस्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिम परिवार पोर्टल लॉन्च किया। यह पोर्टल राज्य के नागरिकों को 300 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं तक घर बैठे पहुंच प्रदान करेगा। इस पोर्टल का उद्देश्य सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और दक्षता लाना है।

हिम परिवार पोर्टल की विशेषताएं

हिम परिवार पोर्टल राज्य के सभी परिवारों को एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करेगा, जहां वे विभिन्न दस्तावेज़, सरकारी सेवाएं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर हिम परिवार परियोजना का एक वीडियो प्रस्तुत किया और हिम परिवार पुस्तिका का विमोचन किया। इसके साथ ही उन्होंने हिम परिवार कार्ड भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा पुलिस थाने को उसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया। थाने ने अपराध नियंत्रण, जन सहयोग, शिकायत निवारण, आधुनिक तकनीक के उपयोग और प्रशासनिक दक्षता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

  • नूरपुर पुलिस जिला: कानून प्रवर्तन और प्रशासनिक दक्षता में प्रथम स्थान।
  • कुल्लू जिला: दूसरा स्थान।
  • कांगड़ा जिला: तीसरा स्थान।

जनजातीय जिलों में लाहौल-स्पीति पुलिस ने प्रथम पुरस्कार जीता। मुख्यमंत्री ने परेड कमांडर रवि नंदन (आईपीएस) और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।

Leave a Comment