Home » ताजा खबरें » घर के बाहर चलाई गोलियां, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाब, स्कूली छात्रा को तंग कर रहा था शाहिद खान

घर के बाहर चलाई गोलियां, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाब, स्कूली छात्रा को तंग कर रहा था शाहिद खान

लाइव हिमाचल/ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक युवक पर स्कूली छात्रा पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगा है. छात्रा ने अब पुलिस को शिकायत दी है और केस दर्ज कर लिया है. छात्रा का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ गलत काम भी किया है. ऊना महिला पुलिस थाने में अब धारा 64(1), 115(2), 351(2), 352 BNS और POCSO अधिनियम की धारा-4 के तहत केस दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार, महिला थाना ऊना के तहत एक उपमंडेल की नाबालिग स्कूली छात्रा ने अंब के युवक शाहिद खान पर दुराचार के आरोप लगाए हैं. लड़की ने आरोप लगाया है कि साथ ही युवक पर धर्म परिवर्तन करने के साथ-साथ शादी करने के लिए तंग कर रहा था. पुलिस को दी शिकायत में स्कूली छात्रा ने बताया कि अंब उपमंडल का एक युवक पिछले डेढ़ वर्ष से जानती है और वह उसे बार-बार कॉल कर बुलाता था. 21 जनवरी को पुलिस में दर्ज केस में छात्रा ने बताया कि हाल ही में उसने उसके साथ मारपीट की और जबरन दुराचार किया. एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.आरोपी की पहचान अंब के ही रहने वाले शाहिद खान के तौर पर हुई है. 16 साल की छात्रा ने बताया कि वह 11वीं कक्षा में सरकारी स्कूल में पढ़ती है. छात्रा का आरोप है कि युवक शाहिद ने धमकी दी थी कि वह मुझे और मेरे माता-पिता को मार देगा और मुझे भी. उसने मुझे बार-बार धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा और मुझसे शादी करने का दबाव डाला. उसने बताया कि पुलिस उसे पहले से ही ढूंढ रही है और उसने अपने घर के पास गोलियां भी चलाईं. फिर भी पुलिस ने उसे कुछ नहीं कहा. छात्रा ने पुलिस से न्याय की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *