Home » ताजा खबरें » सीएम सुक्खू ने अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय में की बैठक…

सीएम सुक्खू ने अधिकारियों के साथ मिनी सचिवालय में की बैठक…

लाइव हिमाचल/धर्मशाला:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला मिनी सचिवालय में सभी सरकारी विभागों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने विभागों के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं की धरातल पर स्थिति को जाना और विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ समय पर प्रदान करना सुनिश्चित करें।  बैठक में पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन  रघुवीर बाली, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक संजय रत्न व मलेंद्र राजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *