Home » ताजा खबरें » शिमला में रात को गौशाला में लगी आग, जिंदा जले पशु…

शिमला में रात को गौशाला में लगी आग, जिंदा जले पशु…

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल में आग लगने के मामले थम नहीं रहे हैं। सर्दियों में प्रदेश के कई जिलों में आग लगने की दर्जनों घटनाएं सामने आई हैं।आग की इन घटनाओं में लोगों को लाखों का नुकसान हुआ है।इसके चलते सर्दी और कड़ाके की ठंड में लोग खुले आसमान के नीचे रातें बिताने को मजबूर हुए हैं।शिमला जिला के चौपाल उपमंडल की नेरवा तहसील में एक गौशाला में आग लगने से चार पशु जिंदा जल गए। घटना बीती रात नेरवा की ग्राम पंचायत बिजमल में सामने आई हैं।यहां पवन कुमार नाम के व्यक्ति की गौशाला में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार घटना में दो गाय, एक बछड़ा और एक भेड़ जिंदा जल गई। गौशाला मालिक पवन कुमार के मुताबिक, ‘उनकी गौशाला उनके घर से करीब 100-150 मीटर की दूरी पर स्थित थी। रात के समय पास की घासनी में लगी आग धीरे-धीरे गौशाला तक पहुंच गई।घर से दूरी के कारण किसी को आग का पता नहीं चल पाया।जब तक उन्हें आग लगने का पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी और आग ने पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया था। इसके कारण अंदर बंधे पशु जिंदा जल गए।घटना के बाद राजस्व विभाग नेरवा के अधिकारी नुकसान का आकलन करने मौके पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना में पीड़ित परिवार को डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों ने बताया कि पवन कुमार गरीब परिवार से संबंधित है।प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा प्रदान किया जाए। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।एसपी संजीव गांधी ने कहा कि, ‘पुलिस आग लगने की इस घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *