Home » ताजा खबरें » कितनी संपत्ति के मालिक हैं नीरज चोपड़ा? 30 लाख कमाते हैं महीना

कितनी संपत्ति के मालिक हैं नीरज चोपड़ा? 30 लाख कमाते हैं महीना

Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने 19 जनवरी को गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। उन्होंने टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर को अपना जीवनसाथी चुना है। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीत कर भारत का मान बढ़ाया था। इसके बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया था। नीरज टोक्यो में गोल्ड जीतने के बाद भारत में गोल्डन बॉय के नाम से मशहूर हुए थे। वहीं, उनकी संपत्ति करोड़ों में है। वह कई तरीकों से कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीरज करीब 30 लाख रुपये महीना कमाते हैं।

करोड़ों की संपत्ति के मालिक नीरज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नीरज चोपड़ा की कुल संपत्ति साल 2025 तक 37 करोड़ रुपये की है। पेरिस ओलंपिक तक स्टार खिलाड़ी की नेटवर्थ करीब 25 करोड़ थी। लेकिन इस टूर्नामेंट के बाद नीरज की संपत्ति में 12 करोड़ का इजाफा हुआ है। नीरज करीब 4 करोड़ की सलाना कमाई करते हैं। नीरज की आय विभिन्न स्त्रोतों से आती है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया इंटरनेशनल टूर्नामेंट से होने वाली फीस और ब्रांड एंडोर्समेंट है। इसके अलावा नीरज भारतीय सेना में जूनियर कमीशन अधिकारी के रूप में भी कार्यरत हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय सेना से भी सैलरी मिलती है।

नीरज का शानदार घर 

नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत के पास अपने गृहनगर खंडरा में एक शानदार बंगले में रहते हैं। चोपड़ा ने ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद बंगला बनवाया था। 19 जनवरी को नीरज ने निजी समारोह में हिमानी मोर के साथ शादी रचाई। 27 साल के नीरज ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने इस दौरान कुछ तस्वीरें भी साझा की थी। पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज को पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम से मात खानी पड़ी थी। नीरज की तरह हिमानी भी पेशे से एक एथलीट हैं। साल 2017 में हिमानी ने भारत की ओर से वर्ल्ड यूनिवर्सिटी टेनिस चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व किया था। इस टूर्नामेंट के बाद वह अमेरिका चली गई थीं। उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की थी। फिलहाल वह उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *