Home » ताजा खबरें » सोलन में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के किया गिरफ्तार…

सोलन में नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी के किया गिरफ्तार…

लाइव हिमाचल/सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन जनपद के महिला थाना से 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी 21 वर्षीय अक्षय कुमार निवासी रामशहर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी 2025 को एक महिला शिकायतकर्ता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 14 जनवरी 2025 से लापता। पुलिस ने अपहरण की धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया साथ ही जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया और उसका चिकित्सा परीक्षण करवाया। परीक्षण के दौरान, यह पाया गया कि नाबालिगा के साथ यौन शोषण किया गया है। यौन शोषण की तस्दीक होने के बाद पुलिस ने यौन शोषण की धारा 64 पोक्सो एक्ट की धाराओं को भी शामिल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अक्षय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोलन  गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और उसके पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में जांच जारी है और पुलिस आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *