Home » क्राइम » मां नयनादेवी जी के नाम से बने फेसबुक पेज को किया हैक, अश्लील फोटो कर रहे अपलोड…

मां नयनादेवी जी के नाम से बने फेसबुक पेज को किया हैक, अश्लील फोटो कर रहे अपलोड…

लाइव हिमाचल/बिलासपुर:साइबर शातिर माता नयनादेवी जी के नाम से बनाए फेसबुक पेज पर पिछले चार दिन से अश्लील फोटो अपलोड कर रहे हैं। इस पेज को श्री नयनादेवी के एक स्थानीय व्यक्ति ने बनाया था। उनके अनुसार पेज को पिछले साल अगस्त में किसी ने हैक कर लिया था। इसकी शिकायत साइबर क्राइम और कोट कहलूर थाना में भी दे चुके हैं। वहीं, अब इस पेज पर अश्लील फोटो अपलोड होने पर लोगों ने इसकी सूचना श्री नयनादेवी जी मंदिर न्यास के अधिकारियों को दी। मंदिर अधिकारी ने शिकायत पुलिस को दी हैं। शिकायत में मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर बताया है कि जय मां नयनादेवी जी के नाम से फेसबुक पर बने पेज से पिछले कुछ दिनों से अश्लील फोटो अपलोड की जा रही है। श्रद्धालुओं की ओर से भी फोन पर शिकायत की जा रही है। कोई व्यक्ति जानबूझ कर ऐसी पोस्ट करके श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचा रहा है। वहीं, शुक्रवार दोपहर तक उस पेज पर लगातार अश्लील फोटो अपलोड किए जाते रहे। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *