Home » ताजा खबरें » Swamvaat Yojana: पीएम मोदी आज करेंगे 65 लाख संपत्ति कार्डों का वितरण, 50000 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

Swamvaat Yojana: पीएम मोदी आज करेंगे 65 लाख संपत्ति कार्डों का वितरण, 50000 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

PM Modi : भूमि विवादों को कम करने के लिए शुरू की गई स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्डों का वितरण करेंगे। प्रधानंमत्री मोदी के इस कदम से देश के 230 से अधिक जिलों के करीब 50,000 गांवों में संपत्ति मालिकों को फायदा मिलेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को देश के 230 से अधिक जिलों के करीब 50,000 गांवों में संपत्ति मालिकों को स्वामित्व योजना के तहत 65 लाख से अधिक संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। यह वितरण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। इनमें दस राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के जिले शामिल हैं।

संपत्ति कार्ड जारी किए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू- कश्मीर एवं लद्दाख के संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड जारी किए जाएंगे।

भूमि विवादों को कम किया जा सके

स्वामित्व योजना ग्रामीण भारत की आर्थिक प्रगति को बढ़ाने की दृष्टि से 24 अप्रैल, 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से शुरू की गई थी। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल तरीके से तैयार किया जाता है, जिससे भूमि विवादों को कम किया जा सके।

करीब 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए गए

आप को बता दे कि इस योजना के तहत 3.17 लाख से अधिक गांवों में ड्रोन सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जो लक्ष्य का 92 फीसदी है। वहीं, 1.53 लाख गांवों के लिए करीब 2.25 करोड़ संपत्ति कार्ड तैयार किए गए हैं।

इस योजना का उद्देश्य गांवों में संपत्ति संबंधी विवादों को खत्म करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तियों और संपत्ति कर के बेहतर मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करना और व्यापक ग्राम-स्तरीय योजनाओं के निर्माण एवं उनके क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *