Home » ताजा खबरें » राजकीय केंद प्रारंभिक पाठशाला शमरोड में स्मार्ट कंप्युटर लैब का हुआ शुभारंभ…

राजकीय केंद प्रारंभिक पाठशाला शमरोड में स्मार्ट कंप्युटर लैब का हुआ शुभारंभ…

Oplus_131072

लाइव हिमाचल/सोलन: राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला शमरोड़ में नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन मंगलवार को सोलन के समाजसेवी व व्यवसायी मुकेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर समाजसेवी सौरभ गुप्ता व समाजसेवी जगमोहन ठाकुर ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरिकत की। इस कंप्यूटर लैब को हेट्रो लैब बद्दी द्वारा 10 कंप्यूटर के अनुदान स्वरूप भेंट से प्रायोजित किया गया। इस कंप्यूटर लैब के बन जाने से अब प्राथमिक पाठशाला शमरोड़ के बच्चे कंप्यूटर पर अपनी उंगलियां दौड़ाएंगे व भविष्य के तकनीकी युग के लिए तैयार होंगे। मुख्यातिथि मुकेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि शमरोड़ पाठशाला का यह प्रयास इन नौनिहालों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इस तरह के कदम अन्य पाठशाला में भी उठाए जाने चाहिए। केंद्र अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया की कंप्यूटर लैब के स्थापित होने में अध्यापक शशिपाल का विशेष योगदान रहा है । अध्यापक शशिपाल ने हेट्रो लैब बद्दी के प्लांट हैड वेंकट रेड्डी से पत्राचार एवं संपर्क बनाकर विद्यालय के लिए इतनी बड़ी उपलब्धि प्राप्त की। इस संदर्भ में अध्यापक शशिपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हेट्रो लैब लिमिटेड बद्दी के सौजन्य से बनी इस कंप्यूटर लैब को सामुदायिक पुस्तकालय की तर्ज पर ही समुदाय के लिए भी प्रयोग में लाया जाएगा अर्थात समुदाय से पढ़े लिखे बच्चे जो कंप्यूटर में टाइपिंग का अभ्यास करने के इच्छुक हो वे विद्यालय समय के अनुसार कभी भी पाठशाला में आकर इस लैब का लाभ उठा सकेंगे अर्थात उन बच्चों/युवाओं को कंप्यूटर केन्द्र में जाकर टाइपिंग क्लासेस में भारी भरकम शुल्क नहीं देना पड़ेगा। इसी लैब में आकर निशुल्क रूप से वे अपनी टाइपिंग अभ्यास और अन्य गतिविधियों को कर सकेंगे। इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी हरि राम चंदेल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधान बलदेव सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान शमरोड़ नंदराम, पंचायत प्रधान नौणी मदन हिमाचली, शमरोड़ सीसे स्कूल की प्रिंसिपल पूनम कालटा, एसएमसी प्रधान पुष्पा देवी, स्कूल अध्यापक राजेश शर्मा,पुष्पा देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]