Home » ताजा खबरें » मुख्यमंत्री ‘हर दिन सेहत’ अभियान का किया शुभारंभ…

मुख्यमंत्री ‘हर दिन सेहत’ अभियान का किया शुभारंभ…

लाइव हिमाचल/शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर शिमला से ‘हर दिन सेहत’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, हिमाचल प्रदेश के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बीमारियों की रोकथाम की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आईजीएमसी शिमला और सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न स्थानों पर हेल्थ टॉक्स का आयोजन करेंगे और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के बारे में जागरूक करेंगे। ये गतिविधियां आईजीएमसी शिमला के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और शिमला नगर निगम के अन्तर्गत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बीमारियों की रोकथाम, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]