Home » ताजा खबरें » 18 दिनों में अटल टनल में पहुंची 96 हजार से ज्यादा गाड़ियां…

18 दिनों में अटल टनल में पहुंची 96 हजार से ज्यादा गाड़ियां…

Himachal Pradesh News: नए साल और क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश सैलानियों की पहली पसंद है. 18 दिनों में ही बड़ी संख्या में यहां सैलानियों की आवाजाही हुई है. हिमाचल प्रदेश ट्रैफिक, टूरिस्ट और रेलवे पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 11 दिसंबर से 29 दिसंबर तक अटल टनल रोहतांग में 96 हजार 007 गाड़ियों की आवाजाही हुई है. मनाली ग्रीन टैक्स बैरियर पर 43 हजार 123 गाड़ियों की आवाजाही हुई है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 1 हजार 688 वोल्वो बस की आवाजाही भी रिकॉर्ड की गई है. इनमें करीब 50 फीसदी बस हिमाचल प्रदेश की हैं. वहीं, बात अगर शिमला शहर के मुख्य बैरियर की करें तो शोघी से 24 दिसंबर से 29 दिसंबर के बीच 74 हजार 039 गाड़ियों की आवाजाही हुई है. इनमें 36 हजार 542 अन्य राज्यों की गाड़ियां शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश यातायत, पर्यटक एवं रेलवे पुलिस उप महानिरीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि सोलन से शिमला के लिए 31 हजार 508 और शिमला से सोलन के लिए 42 हजार 531 गाड़ियों की आवाजाही हुई है. उन्होंने बताया कि ट्रैफिक जाम की परेशानी कम करने और इसके सुचारू संचालन के लिए पुलिस जवानों की बड़ी संख्या में तैनाती की गई है. हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा के निर्देशों पर भारतीय रिजर्व बटालियन की भी तैनाती की गई है. हिमाचल प्रदेश यातायत, पर्यटक एवं रेलवे पुलिस उप महानिरीक्षक गुरदेव चंद शर्मा ने हिमाचल घूमने के लिए आ रहे लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है. साथ ही धीमी गति में वाहन चलाने के लिए भी कहा गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस यहां आने वाले पर्यटकों की मदद कर रही है और पर्यटकों से भी सहयोग की अपेक्षा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]