Home » Uncategorized » ITBP जवान संदीप कुमार का निधन, माता-पिता का था इकलौता सहारा…

ITBP जवान संदीप कुमार का निधन, माता-पिता का था इकलौता सहारा…

लाइव हिमाचल/कांगड़ा:जिला कांगड़ा के देहरा के 41 वर्षीय आईटीबीपी जवान संदीप कुमार की जम्मू में ड्यूटी के दौरान अचानक निधन हो गया। यह खबर जैसे ही उनके घर पहुंची तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। संदीप कुमार अपने माता-पिता का इकलौता सहारा थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।संदीप कुमार के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि 17 दिसम्बर को वह अपनी दादी के निधन के बाद घर आए थे और 20 दिसम्बर को वापस अपनी ड्यूटी पर लौटे थे। अचानक संदीप की यूनिट से सूचना आई कि उनका बेटा बीमार हो गया है और उसे जम्मू के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर परिवार व रिश्तेदार जम्मू के लिए रवाना हो गए, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही जवान संदीप कुमार की मृत्यु हो गई। फिलहाल संदीप कुमार की मृत्यु के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार देहरा की एसडीएम शिल्पा बेक्टा और विधायक कमलेश ठाकुर ने जवान की मौत पर शोक प्रकट किया है, साथ ही डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि जवान की पार्थिव देह देहरा पहुंच गई, जिसे अस्पताल में रखा गया है। आज जवान का अंतिम संस्कार कर दिया जाएग। संदीप कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और 10 वर्ष के बेटे को छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *