Home » ताजा खबरें » माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, 2 जनवरी तक बंद रहेगा…

माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, 2 जनवरी तक बंद रहेगा…

Mata Vaishno Devi : जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा में प्रस्तावित ‘रोपवे’ परियोजना के खिलाफ सोमवार को छठे दिन भी बंद जारी रहा तथा प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई की मांग को लेकर आंदोलनकारियो की भूख हड़ताल भी जारी है। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने बंद का आह्वान किया है, जो बुधवार से शुरू हुआ। समिति ने घोषणा की है कि इस दौरान कटरा में सभी गतिविधियां निलंबित रहेंगी।

आत्मदाह की धमकी-
इस बीच श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने बंद के आह्वान को 3 दिन के लिए 2 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया। हिरासत में लिए गए समिति के नेता भूपिंदर सिंह की पत्नी शिवानी जामवाल भी प्रदर्शनकारियों में शामिल हो गईं और उन्होंने पुलिस हिरासत में अपने पति और अन्य लोगों की बिगड़ती हालत का हवाला देते हुए उन्हें तत्काल रिहा न किए जाने पर आत्मदाह करने की धमकी दी।

श्रद्धालुओं की संख्या में आई कमी-
समिति के आह्वान के बाद लगातार छठे दिन शहर में सभी दुकानें, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों पर यातायात नदारद रहा। बंद के कारण गुफा मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। समिति के प्रवक्ता ने कहा, ‘जब तक सरकार रोपवे परियोजना को रद्द नहीं करती, तब तक बंद जारी रहेगा। यह अस्तित्व और सम्मान की लड़ाई होने के साथ ही माता के पारंपरिक मार्ग से तीर्थयात्रा की निरंतरता सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने या समिति के साथ बातचीत करने से इंकार करके जानबूझकर स्थिति को और खराब कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *