Home » ताजा खबरें » मौसम ने बदली करवट, हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में गिरी बर्फ…….

मौसम ने बदली करवट, हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में गिरी बर्फ…….

लाइव हिमाचल/सोलन: उत्तराखंड,हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में रविवार(08 दिसंबर) को ताजा बर्फबारी हुई है। तीनो प्रदेशों के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश की राजधानी शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं यहां पहुंचे सैलानीयों ने बर्फबारी का भी खूब आनंद लिया, वहीं उत्तराखंड के बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हुई है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और हरिद्वार समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में भी बर्फबारी हुई है। शिमला और आसपास के पर्यटन स्थल फागू और कुफरी में मौसम की पहली बर्फबारी रविवार को हुई है। इसके अलावा सिरमौर के चूड़धार, नौहराधार, हरिपुरधार, चंबा के किलाड़ और मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार में भी हिमपात हुआ है, जबकि ऊपरी इलाकों जैसे की लाहौल स्फीति में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है, जिससे हिमाचल में शीतलहर का प्रभाव बढ़ गया है। हिमाचल में हिमपात से 87 सड़कें बाधित हो गई है। यहां 10 स्थानों पर तापमान शून्य के नीचे पहुंच गया। प्रदेश इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है और अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को कई स्थानों पर सुबह के समय धूप निकली लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और फिर हिमपात होने लगा। सोमवार सुबह हल्की धूप निकलीं जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जबकि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटन स्थल में भी हिमपात हुआ है। यहां किश्तपवाड़ सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया। 11 और 12 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा व 12 दिसंबर को बादल छाए रहने की संभावना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *