Home » ताजा खबरें » प्रदेश बागवानों के लिए वरदान साबित होगी एचपी शिवा परियोजना….

प्रदेश बागवानों के लिए वरदान साबित होगी एचपी शिवा परियोजना….

लाइव हिमाचल/ शिमला:एचपी शिवा परियोजना के तहत 4 साल  तक प्रदेश में बागवानी विकास पर 1292 करोड़ खर्च होंगे। परियोजना में प्रदेश के 28 विकास खंडों का करीब 6,000 हेक्टेयर क्षेत्र बागवानी के दायरे लाया जाएगा।हिमाचल के बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला के 15,000 से अधिक परिवार इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए प्रदेश में 39 क्लस्टर स्थापित किए हैं।228 हेक्टेयर क्षेत्र को अब तक कवर किया है। इससे 1250 किसान परिवार लाभान्वित हुए हैं। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 4000 हेक्टेयर क्षेत्र में 257 क्लस्टर चिन्हित किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए प्रदेश में 39 क्लस्टर स्थापित किए हैं। 162 सिंचाई योजनाएं भी विकसित की जानी हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना में 4000 हेक्टेयर पर बागवानी के लिए भूमि तैयार करना, सोलर मिश्रित तार बाड़बंदी, ड्रिप सिंचाई प्रणाली और सिंचाई योजनाओं के काम चल रहे हैं।इसके तहत 162 सिंचाई परियोजनाओं में से 121 परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। एचपी शिवा परियोजना के तहत बीते दो सालों में करीब 324 हेक्टेयर क्षेत्र उच्च घनत्व उपोष्ण कटीबंधीय फलों के अंतर्गत लाया जा चुका है। परियोजना में तहत 122 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इसमें से 106 करोड़ रुपये की अदायगी एशियन विकास बैंक की ओर से की जा चुकी है।114 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 3,687 बागवानों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *